हत्यारों को पहचान पाना अब बड़ा मुश्किल है.
अक्सर विचारधारा की खाल ओढ़े मंडराते रहते हैं राजधानियों में या फिर गाँव-खेड़े या कहीं और..
लेते हैं सभाएं कि बदलनी है यह व्यवस्था
दिलाना है इन्साफ...
हत्यारे बड़े चालाक होते हैं,
खादी के मैले-कुचैले कपडे पहन कर वे
कुछ इस मसीहाई अंदाज से आते है,
कि लगता है महात्मा गांधी के बाद सीधे
ये ही अवतरित हुए है इस धरा पर
कि अब ये बदल कर रख देंगे सिस्टम को
कि अब हो जायेगी क्रान्ति
कि अब होने वाला ही है समाजवाद का आगाज़
ये तो बहुत दिनों के बाद पता चलता है कि
वे जो खादी के फटे कुरते-पायजामे में टहल रहे थे
और जो किसी पंचतारा होटल में रुके थे
हत्यारे थे.
ये वे ही लोग हैं जो दो-चार दिन बाद
किसी का बहता हुआ लहू न देखे
साम्यवाद पर कविता ही नहीं लिख पते.
समलैंगिकता के समर्थन में भी खड़े होने के पहले ये एकाध 'ब्लास्ट'' मंगाते ही माँगते हैं
कहीं भी ..कभी भी....
हत्यारे विचारधारा के जुमले को
कुछ इस तरह रट चुकते हैं कि
दो साल के बच्चे का गला काटते हुए भी वे कह सकते है
माओ जिंदाबाद...
चाओ जिंदाबाद...
फाओ जिंदाबाद...
या कोई और जिंदाबाद.
हत्यारे बड़े कमाल के होते हैं
कि वे हत्यारे तो लगते ही नहीं,
कि वे कभी-कभी किसी विश्वविद्यालय से पढ़कर निकले
छात्र लगते है या फिर
तथाकथित ''फेक'' या कहें कि निष्प्राण-सी कविता के
बिम्ब में समाये हुए अर्थो के ब्रह्माण्ड में
विचरने वाले किसी अज्ञातलोक के प्राणी.
हत्यारे हिन्दी बोलते हैं
हत्यारे अंगरेजी बोल सकते हैं
हत्यारे तेलुगु या ओडिया या कोई भी भाषा बोल सकते है
लेकिन हर भाषा में क्रांति का एक ही अर्थ होता है
हत्या...हत्या...और सिर्फ ह्त्या...
हत्यारे को पहचानना बड़ा कठिन है
जैसे पहचान में नहीं आती सरकारें
समझ में नहीं आती पुलिस
उसी तरह पहचान में नहीं आते हत्यारे
आज़ाद देश में दीमक की तरह इंसानियत को चाट रहे
लोगों को पहचान पाना इस दौर का सबसे बड़ा संकट है
बस यही सोच कर हम गांधी को याद करते है कि
वह एक लंगोटीधारी नया संत
कब घुसेगा हत्यारों के दिमागों में
कि क्रान्ति ख़ून फैलाने से नहीं आती
कि क्रान्ति जंगल-जंगल अपराधियों-सा भटकने से नहीं आती
क्रांति आती है तो खुद की जान देने से
क्रांति करुणा की कोख से पैदा होती है
क्रांति प्यार के आँगन में बड़ी होती है,
क्रांति सहयोग के सहारे खड़ी होती है
लेकिन सवाल यही है कि दुर्बुद्धि की गर्त में गिरे
बुद्धिजीवियों को कोई समझाये तो कैसे
कि भाई मेरे क्रान्ति का रंग अब लाल नहीं सफ़ेद होता है.
अपनी जान देने से बड़ी क्रांति हो नहीं सकती
और दूसरो की जान लेकर क्रांति करने से भी बड़ी
कोई भ्रान्ति हो नहीं सकती.
लेकिन जब खून का रंग ही बौद्धिकता को रस देने लगे तो
कोई क्या कर सकता है
सिवाय आँसू बहाने के ?
सिवाय अफसोस जाहिर करने कि कितने बदचलन हो गए है क्रांति के ये ढाई आखर जो अकसर बलि माँगते हैं
अपने ही लोगों की.
कुल मिला कर अगर यही है नक्सलवाद
तो कहना ही पड़ेगा-
नक्सलवाद...हो बर्बाद
नक्सलवाद...हो बर्बाद
प्यार मोहब्बत हो आबाद
नक्सलवाद...हो बर्बाद
सच कहा गिरीश जी ! हत्यारों को पहचानना बड़ा मुश्किल है अब.....
ReplyDeleteआपकी कविता और आपके विचार से सहमत हूँ
नि:संदेह आपकी लेखनी ने आज आग उगली है
हत्यारों को पहचान पाना अब बड़ा मुश्किल है.
ReplyDeleteअक्सर वह विचारधारा की खाल ओढ़े मंडराते रहते है राजधानियों में या फिर गाँव-खेड़े या कहीं और..
लेते है सभाएं कि बदलनी है यह व्यवस्था
दिलाना है इन्साफ...
हत्यारे बड़े चालाक होते है,
खादी के मैले-कुचैले कपडे पहन
आपसे पूर्ण सहमती है. कभी खुलेआम और कभी बहाने से हत्यारों का महिमामंडन होते हम सब देख-सुन रहे हैं. अब उनके पाप की अति हो चुकी है और इसे यहीं रोकना होगा.
हत्यारों को पहचान पाना अब बड़ा मुश्किल है.
ReplyDeleteअक्सर वह विचारधारा की खाल ओढ़े मंडराते रहते है राजधानियों में या फिर गाँव-खेड़े या कहीं और..
---सही कह रहे है..कितना दुखद और अफसोसजनक है!
मन का उबाल है यह
ReplyDeleteमन तो हरेक का उबल रहा है
लेकिन क्रांतिकारी संगठन कैसे बनाया जाय ?
दुनियाभर के वादी(माओ खाओ फाओ नक्सल ...) हो गए हैं जो सिद्धांत को
ताक में रख हिंसा का सहारा लेते हैं.
मन में कम से कम आपने क्रांति ला दिया
This comment has been removed by a blog administrator.
ReplyDeleteनक्सलवादियों की इस हरकत ने हर भारतीय को झिझोड़ के रख दिया है ! आखिर यह मामला सुलझ क्यों नहीं रहा है ! नक्सलवाद समाप्त हो ! आपकी लेखनी इसी तरह कुकृत्यों पर बरसती रहे !
ReplyDeleteअफसोसजनक है!
ReplyDeleteजैसे पहचान में नहीं आती सरकारें
ReplyDeleteसमझ में नहीं आती पुलिस
उसी तरह पहचान में नहीं आते हत्यारे
आज़ाद देश में दीमक की तरह इंसानियत को चाट रहे
लोगों को पहचान पाना इस दौर का सबसे बड़ा संकट है
....बेहद प्रसंशनीय अभिव्यक्ति!!!
girishji,
ReplyDeletehatyaaron ko pahchaan paanaa mushkil jaroor hai par namumkin nahee. kawita aur lekh dono me wyakt bhaawna se main sau feesdee sahmat hun magar afsos jo khoon baha rahe hain unko kab samajh me yah baat aaegee.
ramesh sharma
sharmaramesh.blogspot.com