Sunday, August 29, 2010

ग़ज़ल/ बस चलना है...यानी लिखना


ऐसी एक जवानी लिखना 
तुम आँखों में पानी लिखना 

दुहराती हैं जिसको सदियाँ 
ऐसी कोई कहानी लिखना

इंसां बन कर ही रहना है
खुद को तू मत ज्ञानी लिखना

देख ज़ुल्म को चीख जरा तू
या जीवन बेमानी लिखना

दूजे की गलती देखी है 
अपनी भी नादानी लिखना

वो घमंड में क्यों डूबा है 
ये जीवन है फानी लिखना 

राणा का विष अमृत होगा
मीरा इक दीवानी लिखना 

कविता को वो युग लौटेगा
तू कबिरा की बानी लिखना 

कलम हमारी है गर पूजा 
बातें ना बचकानी लिखना

अगर लिख रहा है तू पावस
टूटी छप्पर-छानी लिखना

लोकतंत्र गर ज़िंदा है तो 
न राजा, ना रानी लिखना

जब तक ज़िंदा है तू पंकज 
बस चलना है...यानी लिखना

16 comments:

  1. दुहराती हैं जिसको सदियाँ
    ऐसी कोई कहानी लिखना
    वह भईया. शानदार ग़ज़ल. प्रणाम.

    ReplyDelete
  2. दूजे की गलती देखी है
    अपनी भी नादानी लिखना

    बहुत बढ़िया रचना गिरीश जी...आभार

    ReplyDelete
  3. अच्छी ग़ज़ल है .....आभार

    http://thodamuskurakardekho.blogspot.com/

    ReplyDelete
  4. एक एक शब्द दिल की गहराइयोँ मे बस गया है ।

    आपकी ये गजल ,गजल नही एक संदेश है उस हर युवा के लिए जो कुछ करना चाहता है ,आप वो इबारत लिख रहे हैँ जिसे हर युग मे दुहराया जाएगा ।

    मै भी एक कहानी लिखूँगा
    न राजा न रानी लिखूँगा
    जो चिख-2 कर पुकारता है वतन,
    हर वो जिन्दगानी लिखूँगा ।
    जिसे देखकर चलते रहेँ लोग ,ऐसी एक लिक निशानी लिखूँगा ।

    ReplyDelete
  5. इंसां बन कर ही रहना है
    खुद को तू मत ज्ञानी लिखना
    बहुत सुंदर रचना जी धन्यवाद

    ReplyDelete
  6. कलम हमारी है गर पूजा
    बातें ना बचकानी लिखना

    अगर लिख रहा है तू पावस
    टूटी छप्पर-छानी लिखना

    खूबसूरत गज़ल...सीख देती हुई

    ReplyDelete
  7. हर शेर जबरदस्त!! वाह! मजा आ गया.

    ReplyDelete
  8. नया तो क्या लिखोगे 'मजाल',
    हाँ, पर अपनी जुबानी लिखना.

    ReplyDelete
  9. खूबसूरत गज़ल...सीख देती हुई

    http://sanjaykuamr.blogspot.com/

    ReplyDelete
  10. एक बेहद उम्दा पोस्ट के लिए आपको बहुत बहुत बधाइयाँ और शुभकामनाएं !
    आपकी पोस्ट की चर्चा ब्लाग4वार्ता पर है यहां भी आएं !

    ReplyDelete
  11. बहुत ही बेहतरीन रचना!

    ReplyDelete
  12. जब तक ज़िंदा है तू पंकज
    बस चलना है...यानी लिखना ......behatareen ghajal...aabhaar.

    ReplyDelete
  13. gagar me sagar jaisi kawita. sagar me jahaan jaisi kawita aur jahaan me ek alag pahchan kawita. prerak margdarshak kawita

    ReplyDelete
  14. जब तक ज़िंदा है तू पंकज
    बस चलना है...यानी लिखना

    ReplyDelete
  15. जीवन चलने का नाम,
    चलते रहो सुबह शाम !
    रचते रहो नए आयाम !
    आपको प्रणाम ! प्रणाम !!
    बेहतरीन रचना ! मन प्रसन्न हो गया !
    बहुत बहत बधाई .............................

    ReplyDelete

  16. उम्दा गजल के लिए गिरीश भैया आभार

    खोली नम्बर 36......!

    ReplyDelete