Sunday, July 4, 2010

ग़ज़ल, / ऊपर वाले ऐसा कर दे ....


रविवार है लोगों के पास समय कम होता है, इसलिए वक्तव्य नहीं, केवल एक प्रार्थना, एक ग़ज़ल   

ऊपर वाले ऐसा कर दे
सबका घर खुशियों से भर दे

जो उड़ना चाहे तू उनको 
रंग-बिरंगे सुन्दर पर दे

जो घर यहाँ बनाते सबका                              
उनको भी रहने को घर दे 

जहाँ अन्धेरा दिखलाई दे
उस द्वारे पर दीपक धर दे

पाप करे तो पापी काँपे
दुनिया को थोड़ा-सा डर दे

हर दिल में हो प्यार लबालब 
नफ़रत के हर गड्ढे भर दे

रोक नहीं तू आने तो दे
हवा बह रही खोल रे परदे

ज़ुल्म देख कर चुप न बैठे 
हर इंसां को इतना स्वर दे

पंकज हर मुस्कान के पीछे
मिलते हैं हालात बेदरदे 

12 comments:

  1. हर दिल में हो प्यार लबालब
    नफ़रत के हर गड्ढे भर दे

    ज़ुल्म देख कर चुप न बैठे
    हर इंसां को इतना स्वर दे

    पंकज हर मुस्कान के पीछे
    मिलते हैं हालात बेदरदे

    बहुत खूब ......!!

    पिछली ग़ज़ल भी पढ़ी थी आपकी ....कुछ कंप्यूटर की खराबी के कारण टिपण्णी पोस्ट नहीं हुई ....!!

    ReplyDelete
  2. गज़ल में बहुत सुन्दर प्रार्थना की है..

    .ज़ुल्म देख कर चुप न बैठे
    हर इंसां को इतना स्वर दे

    बहुत प्रेरणादायक

    ReplyDelete
  3. जहाँ अन्धेरा दिखलाई दे
    उस द्वारे पर दीपक धर दे

    पाप करे तो पापी काँपे
    दुनिया को थोड़ा-सा डर दे

    ज़ुल्म देख कर चुप न बैठे
    हर इंसां को इतना स्वर दे

    पंकज हर मुस्कान के पीछे
    मिलते हैं हालात बेदरदे
    ये चारों शेर लाजवाब हैं । सही विनति । बधाई आपको।अभार।

    ReplyDelete
  4. बहुत सुंदर मनत मांगी आप ने उस ऊपर वाले से. धन्यवाद इस सुंदर रचना के लिये

    ReplyDelete
  5. बेहद उम्दा रचना !

    http://blog4varta.blogspot.com/2010/07/4_04.html

    ReplyDelete
  6. पाप करे तो पापी काँपे
    दुनिया को थोड़ा-सा डर दे

    आपकी इस बेहतरीन ग़ज़ल के हर शेर को पढने के बाद दिल से निकलता है...आमीन...ऐसा ही हो...बधाई.
    नीरज

    ReplyDelete
  7. आपने हमारी इच्छा को लयबद्ध कर दिया ।

    ReplyDelete
  8. Har bar ki tarah umda gajal.


    ब्लाँगवाणी के बाद अब एक नया ब्लाँग एग्रीगेटर भूतवाणी डाँट काँम जरुर पढेँ

    ReplyDelete
  9. bahut hi sundar bhavpurn gazal..pichale gazal ke tarj par kuch kuch aur laazwaab bhi..prnaam chacha ji..sundar gazal ke liye badhai

    ReplyDelete
  10. बहुत अच्छा है पंकज जी। बेहतरीन।
    इतनी अच्छी कविता के बाद
    मन करता है कमेंट कर दे।
    क्यों साहब कैसा रहा ?

    ReplyDelete
  11. वाह गिरीश पंकज जी
    अच्छे अश्आर हैं

    हर दिल में हो प्यार लबालब
    नफ़रत के हर गड्ढे भर दे

    ज़ुल्म देख कर चुप न बैठे
    हर इंसां को इतना स्वर दे

    बधाई ! आभार !
    ख़ूबसूरत ग़ज़ल के लिए …

    - राजेन्द्र स्वर्णकार
    शस्वरं

    ReplyDelete
  12. "उनको भी रहने को घर दे"
    बहुत ख़ूब। पसन्द आई आपकी ये रचना। आपके कमेण्ट देखता रहा हूँ जगह जगह, आया भी ब्लॉग तक मगर काव्य-रचना आज ही पढ़ी।
    बधाई, और आभार।

    ReplyDelete