एक-एक होते हैं ग्यारह
भूल जाएँ हम बात पुरानी, नया सवेरा आयेगा.
नवकिरणों के साथ हमारे जीवन को चमकाएगा.
---------------------------
नवकिरणों के साथ हमारे जीवन को चमकाएगा.
---------------------------
हरपल हरदम बढ़ते जाना, ये ही सच्चा जीवन है
जो दूजे के काम आ गया, वो इंसां तो चंदन है.
सत्कर्मों से भरा रहे तो, वैसा जीवन पायेगा...
भूल जाएँ हम बात पुरानी, नया सवेरा आयेगा.
---------------
एक -एक होते हैं ग्यारह, यह जीवन का लक्ष्य रहे,
चाहे जो मजबूरी हो पर, साथ हमारे सत्य रहे.
श्रमवीरों का ही तो ईश्वर, हरदम भाग्य बनाएगा..
भूल जाएँ हम बात पुरानी, नया सवेरा आयेगा.
---------------------

मान लिया हम तनिक गिरे थे, पर उठने की ठानी थी.
टूट नहीं पाए हम क्योकि हर पीड़ा बेमानी थी.
आँसू को जो पी जाएगा, वह जीवन को गायेगा..
भूल जाएँ हम बात पुरानी, नया सवेरा आयेगा...
---------------------
टूट नहीं पाए हम क्योकि हर पीड़ा बेमानी थी.
आँसू को जो पी जाएगा, वह जीवन को गायेगा..
भूल जाएँ हम बात पुरानी, नया सवेरा आयेगा...
---------------------
यहाँ-वहाँ हर ओर नयापन, बगरी है अब गंध नई.
एक नए जीवन की खातिर, हम खाएं सौगंध नई.
अपना सच्चा मन अपने, इस जीवन को महकाएगा
भूल जाएँ हम बात पुरानी, नया सवेरा आयेगा.
------------------
छूट गए जो लोग यहाँ पर, साथ उन्हें भी लेना है
यही तकाजा नए दौर का, प्यार सभी को देना है.
हम गैरों को अपनाएंगे, जग हमको अपनाएगा..
भूल जाएँ हम बात पुरानी, नया सवेरा आयेगा.
----------------------
सपने अक्सर टूटा करते, फिर-फिर नूतन गढ़ते हैं,
कितना भी हो पर्वत ऊँचा, हिम्मत से हम चढ़ते हैं.
अगर हौसला छोड़ दिया तो, कौन हमें दुलराएगा.

-----------------------
उठो-उठो अब आगे देखो, पीछे बीता साल रहे,
ऐसे जतन करो कि पूरा जीवन ही खुशहाल रहे.
दुःख आयेगा लेकिन अपने, सम्मुख ठहर ना पायेगा.
उठो-उठो अब आगे देखो, पीछे बीता साल रहे,
ऐसे जतन करो कि पूरा जीवन ही खुशहाल रहे.
दुःख आयेगा लेकिन अपने, सम्मुख ठहर ना पायेगा.
भूल जाएँ हम बात पुरानी, नया सवेरा आयेगा.-
-----------------------
भूल गए हम बात पुरानी, नयासवेरा आयेगा.
नवकिरणों के साथ हमारे जीवन को चमकाएगा. .
भूल गए हम बात पुरानी, नयासवेरा आयेगा.
नवकिरणों के साथ हमारे जीवन को चमकाएगा. .
सुन्दर गीत ...यही उम्मीद लिए बैठे हैं कि नया सवेरा आएगा
ReplyDeleteछूट गए जो लोग यहाँ पर, साथ उन्हें भी लेना है
ReplyDeleteयही तकाजा नए दौर का, प्यार सभी को देना है.
बहुत प्रेरक सुन्दर प्रस्तुति..नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं ..
आदरणीय भाई साहब स्वीकार करें शुभ कामनाएं नव वर्ष की ।
ReplyDeleteधन्यवाद, आपके लिए भी नया सवेरा की कामना.
ReplyDelete30 घंटे में 2 कदम
ReplyDeleteस्पीड काफी धीमी है
पंकज जी गति बढ़ाएं
एक हिन्दी ब्लॉगर जो बिल्कुल पसंद नहीं है
प्याजो की जवानी
बहुत ही सुन्दर शब्दों का संगम है इस रचना में ..
ReplyDeleteनववर्ष की शुभकामनाओं के साथ बधाई ...।
नववर्ष पर आपको हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई ....नया वर्ष उज्जवल और मंगलमय हो ....
ReplyDeleteआशा का उजास फ़ैलाती खूबसूरत अभिव्यक्ति. आभार.
ReplyDeleteअनगिन आशीषों के आलोकवृ्त में
तय हो सफ़र इस नए बरस का
प्रभु के अनुग्रह के परिमल से
सुवासित हो हर पल जीवन का
मंगलमय कल्याणकारी नव वर्ष
करे आशीष वृ्ष्टि सुख समृद्धि
शांति उल्लास की
आप पर और आपके प्रियजनो पर.
आप को भी सपरिवार नव वर्ष २०११ की ढेरों शुभकामनाएं.
सादर,
डोरोथी.
आपको भी नव वर्ष 2011 की अनेक शुभकामनाएं ! यह नव वर्ष आपके जीवन में सुख-समृद्धि और सफलता प्रदान करे ।
ReplyDelete
ReplyDeleteसुंदर पद रचना है भाई साहब
नव वर्ष 2011 की हार्दिक शुभकामनाएं
चुड़ैल से सामना-भुतहा रेस्ट हाउस और सन् 2010 की विदाई
आपको भी नव वर्ष 2011 की अनेक शुभकामनाएं
ReplyDeleteप्रेरक पोस्ट. भैया प्रणाम. नया साल आपको सपरिवार मुबारक हो
ReplyDelete