''सद्भावना दर्पण'

दिल्ली, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश आदि राज्यों में पुरस्कृत ''सद्भावना दर्पण भारत की लोकप्रिय अनुवाद-पत्रिका है. इसमें भारत एवं विश्व की भाषाओँ एवं बोलियों में भी लिखे जा रहे उत्कृष्ट साहित्य का हिंदी अनुवाद प्रकाशित होता है.गिरीश पंकज के सम्पादन में पिछले 20 वर्षों से प्रकाशित ''सद्भावना दर्पण'' पढ़ने के लिये अनुवाद-साहित्य में रूचि रखने वाले साथी शुल्क भेज सकते है. .वार्षिक100 रूपए, द्वैवार्षिक- 200 रूपए. ड्राफ्ट या मनीआर्डर के जरिये ही शुल्क भेजें. संपर्क- 28 fst floor, ekatm parisar, rajbandha maidan रायपुर-४९२००१ (छत्तीसगढ़)
&COPY गिरीश पंकज संपादक सदभावना दर्पण. Powered by Blogger.

गीत/ हम प्यार बाँटते हैं..

>> Wednesday, March 2, 2022


हम भारत वाले हैं, 
सबको प्यार बाँटते हैं ।
लेकिन कुछ हैं ऐसे जो,
हथियार बाँटते हैं।।

अमन-चैन और प्रेम-मोहब्बत भूल न जाएँ हम।
जिस रस्ते पर चले विश्व वह गीत सुनाएँ हम।
नेक मुल्क सबको अच्छा व्यवहार बाँटते हैं।
हम भारत वाले हैं, सबको प्यार बाँटते हैं ।।

कितनी सुंदर दुनिया हो गर युद्ध न हो कोई ।
देख-देख कर युद्ध, हमारी धरती माँ रोई।
कैसे हैं वे लोग घृणा हर बार बाँटते हैं।
हम भारत वाले हैं, सबको प्यार बाँटते हैं ।।

मिलजुल कर के ही रहना, यह फर्ज हमारा है ।
रहे विश्व में अमन यही हम सबका नारा है।
निर्मल मन वाले केवल उपकार बाँटते हैं।
हम भारत वाले हैं, सबको प्यार बाँटते हैं ।।

हथियारों की खेप नष्ट हो, खत्म हो अत्याचार।
पूरी दुनिया में बस फैले,प्यार, प्यार बस प्यार।
उनकी हो निंदा जो के तकरार बाँटते हैं।

हम भारत वाले हैं, 
सबको प्यार बाँटते हैं ।
लेकिन कुछ हैं ऐसे जो,
हथियार बाँटते हैं।।

@ गिरीश पंकज

11 टिप्पणियाँ:

yashoda Agrawal March 2, 2022 at 10:46 PM  

आपकी लिखी रचना  ब्लॉग "पांच लिंकों का आनन्द" शुक्रवार 04 मार्च 2022 को साझा की गयी है....
पाँच लिंकों का आनन्द पर
आप भी आइएगा....धन्यवाद!

girish pankaj March 3, 2022 at 2:25 AM  

आभारम!

Rohitas Ghorela March 3, 2022 at 4:34 PM  

भारत हमेशा शांति व अहिंसा का पक्षधर रहा है। आपको पहली बार पढा बहुत अच्छा लगा। आपकी ये रचना बहुत सुंदर व निर्मल भावों से सजी है। आप भी पधारें मेरे ब्लॉग तक।
धरती की नागरिक: श्वेता सिन्हा

विभा रानी श्रीवास्तव March 3, 2022 at 8:02 PM  

हम भारत वाले हैं,
सबको प्यार बाँटते हैं ।
-सहमत...
-फिर घृणा, द्वेष, इर्ष्या इत्यादि वाले थेथर कहाँ जन्मते होंगे....

संगीता स्वरुप ( गीत ) March 3, 2022 at 8:23 PM  

हम भारत वाले हैं प्यार बाँटते हैं ।
बहुत सुंदर रचना ।

Anita March 3, 2022 at 9:38 PM  

अमन और शांति का पैग़ाम इसी तरह प्रसारित होता रहे

कविता रावत March 4, 2022 at 8:02 AM  

बहुत अच्छी रचना

girish pankaj April 19, 2022 at 8:35 AM  

आभारम

girish pankaj April 19, 2022 at 8:35 AM  

आभारम

girish pankaj April 19, 2022 at 8:36 AM  

धन्यवाद

girish pankaj April 19, 2022 at 8:36 AM  

आभारम

सुनिए गिरीश पंकज को

  © Free Blogger Templates Skyblue by Ourblogtemplates.com 2008

Back to TOP