''सद्भावना दर्पण'

दिल्ली, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश आदि राज्यों में पुरस्कृत ''सद्भावना दर्पण भारत की लोकप्रिय अनुवाद-पत्रिका है. इसमें भारत एवं विश्व की भाषाओँ एवं बोलियों में भी लिखे जा रहे उत्कृष्ट साहित्य का हिंदी अनुवाद प्रकाशित होता है.गिरीश पंकज के सम्पादन में पिछले 20 वर्षों से प्रकाशित ''सद्भावना दर्पण'' पढ़ने के लिये अनुवाद-साहित्य में रूचि रखने वाले साथी शुल्क भेज सकते है. .वार्षिक100 रूपए, द्वैवार्षिक- 200 रूपए. ड्राफ्ट या मनीआर्डर के जरिये ही शुल्क भेजें. संपर्क- 28 fst floor, ekatm parisar, rajbandha maidan रायपुर-४९२००१ (छत्तीसगढ़)
&COPY गिरीश पंकज संपादक सदभावना दर्पण. Powered by Blogger.
Showing posts with label नई ग़ज़ल/ गिरीश पंकज. Show all posts
Showing posts with label नई ग़ज़ल/ गिरीश पंकज. Show all posts

मछली तूने जान गँवाई

>> Monday, May 23, 2016

पानी से जब बाहर आई
इक मछली कित्ता पछताई

पानी से जब दूर हुई तो
मछली तूने जान गँवाई

मछली बच गई मगरमच्छ से
इंसानों से ना बच पाई

है शिकार पर बैठी दुनिया
मछली बात समझ न पाई

स्वाद की मारी इस दुनिया में
मछली ज़्यादा जी ना पाई

सावधान रहना तू मछली
जाल बिछा बैठे हरजाई

नदी तेरा घर है ओ मछली
भले जमी हो उसमे काई

मगरमच्छ वो बन गई इक दिन
देख स्वप्न मछली मुस्काई

Read more...

लाख सताओ, नहीं मरूंगा/ इस पंकज में जान बहुत है.....

>> Thursday, April 12, 2012

माना के धनवान बहुत है
इसका उसे गुमान बहुत है

नम्र बनो ऐ प्यारे भाई 
जान गए के ज्ञान बहुत है

किसको जा कर शीश झुकाएँ 
 भीतर का भगवान् बहुत है

झगड़े बढ़ जाते है क्योंकि
 अनचाहा अज्ञान बहुत है

मेहनत के धन से ही करना
थोड़ा-सा भी दान बहुत है

मुझे देख वो ना मुसकाया 
इतना ही अपमान बहुत है

स्वाभिमान भी कोई चीज़ है
भूखे हैं पर शान बहुत है

गाना दिल का दर्द भागा दे
कैसी भी हो तान बहुत है

लाख सताओ, नहीं मरूंगा
इस पंकज में जान बहुत है

Read more...

नई ग़ज़ल/ जिन्हें पाला वही परिणाम यूं बदतर नहीं देते ......

>> Tuesday, March 27, 2012

कभी भी बंदरों के हाथ में पत्थर नहीं देते
बहुत जो मूर्ख होते हैं उन्हें उत्तर नहीं देते

हमेशा मौन रहना ही यहाँ अच्छी दवाई है
जो ज्ञानी हैं यहाँ उत्तर कभी कह कर नहीं देते

यहाँ जैसा जो करता है सदा भरता है वैसा ही
ये ऐसी बात है जिसको कभी लिख कर नहीं देते

यही इतिहास कहता है ज़रा तुम होश में रहना
बहुत अय्याश लोगों को कभी लश्कर नहीं देते

बड़े मासूम लगते हैं अगर बच पाओ बच लेना
ये हत्यारे कभी बचने का भी अवसर नहीं देते

यहाँ तो अब अदब में घुस गए हैं लोग सामंती
करो इनको नमस्ते ठीक से उत्तर नहीं देते

कोई तो खोट होगी परवरिश में क्या पता पंकज 
जिन्हें पाला वही परिणाम यूं बदतर नहीं देते  

Read more...

नई ग़ज़ल/ बहुत अधिक जो मीठा बोले समझो कुछ तो गड़बड़ है

>> Thursday, September 29, 2011

इस दुनिया में शातिर हैं तो अच्छे भी मिल जाते हैं
जैसे कभी-कभी 'सहरा' में फूल नए खिल जाते हैं

मेहनतवाली सूखी रोटी हमको लगती घी से तर
मुफ़्तखोर इस दुनिया में यह बात समझ ना पाते हैं

बहुत अधिक जो मीठा बोले समझो कुछ तो गड़बड़ है
ऐसे लोगों से भी बचना ज्ञानीजन समझाते हैं

जितनी नफ़रत पाली जिसने उतना घुलता रहता है
प्यार बाँटने वाले सबके दिल में जगह बनाते हैं

अगर दोस्त न मिल पाएं तो मेरे पास चले आना
मैं किताब हूँ साथ मेरे ज्ञानी ही वक्त बिताते हैं

धोखा दे कर कामयाब होते हैं माना लोग मगर
अपनी करनी पर आखिर में लोग बहुत पछताते हैं

दुःख में भी जो हँस पाता है वो सच्चा इंसान लगे
ऐसे लोगों से मिलने भगवान् उतर कर आते हैं

माना के प्यारा है अपना लेकिन इतना मत चाहो
बहुत अधिक मीठे में अक्सर कीड़े भी पड़ जाते हैं


उतनी ही तेज़ी है अच्छी जितनी को हम रोक सकें
वरना कुछ नादां फ़ोकट में अपनी जान गंवाते हैं

अपने हाथों पर यकीन करते हैं सच्चे लोग यहाँ
इक दिन वे मंजिल पाते हैं, पंकज राह बनाते हैं

Read more...

नई ग़ज़ल / फूट रही है उन्हे जवानी जबकि 'फिफ्टी' पार हो गए...

>> Sunday, September 25, 2011

वे भी दुनियादार हो गए
बस मतलब के यार हो गए

लगा फ़ायदा हो जायेगा
फ़ौरन ही बाज़ार हो गए

मुस्काना ही भूल गए हैं
कहाँ के थानेदार हो गए 

दौलत पा कर फूल गए हैं
क्या अजीब किरदार हो गए

पहले सज्जन-से लगते थे
अब तो बस अखबार हो गए

जिसकी कोइ क़द्र नहीं है
हम तो ऐसा प्यार हो गए

बहार से वे मस्त-मस्त हैं
भीतर से बीमार हो गए

वक़्त ने उनको बदल दिया है 
झूठों के सरदार हो गए

पद की माया भी क्या माया
ऐंठन में सरकार हो गए

फूट रही है उन्हे जवानी
जबकि 'फिफ्टी' पार हो गए

परिवर्तन होगा, बस निकलें
लो हम भी तैयार हो गए

माँ -बाप वृद्धाश्रम में हैं
बेटे क्यों गद्दार हो गए

हर पल नैतिकता की बातें
पंकज तुम बेकार हो गए

Read more...

नई ग़ज़ल/ डरे हुए हैं दुनिया से नहीं निकलते घर से लोग

>> Thursday, June 23, 2011

बहुत दिन बाद आया. नेट ख़राब था. सड़क चौडीकरण के चक्कर में मज़दूरों ने केबल ही काट दिया. मजबूरी में छटपटाते रहे. कल केबल जुडा तो राहत मिली. खैर, एक नई ग़ज़ल पेश है. पता नहीं कैसी बनी है. लेकिन मन की अभिव्यक्ति है.

टूटे-फूटे उजड़े लोग
ऐसे भी जी लेते लोग

दिल अपनों का जो तोड़े
पापी हमको लगते लोग

खुद्दारी अब लगे बुरी
ऐसा भी कुछ कहते लोग

खुदगर्जी में अंधे हैं
कहने को थे अपने लोग

डरे हुए हैं दुनिया से
नहीं निकलते घर से लोग

हर ख्वाहिश से ऊपर हैं
अपनी धुन में चलते लोग

पंकज ज़िंदा पार लगें 
मुर्दे हैं तो बहते लोग  

 

 


Read more...

नई ग़ज़ल / दूसरों पे न कीचड उछाला करो.....

>> Monday, January 17, 2011

जब भी नई ग़ज़ल पोस्ट करता हूँ तो कुछ कहने की कोई खास ज़रुरत इसलिये नहीं रहती, कि हर शेर खुद अपनी बात कहने की कोशिश तो करता ही है. और मेरे जो चहेते पाठक हैं, उनको कुछ बताने-समझाने की भी ज़रुरत ही नहीं क्योंकि वे खुद अच्छे लेखक-विचारक हैं. मेरी ग़ज़लों को बड़े चाव से पढ़ने वाले बढ़े है. भले ही अधिक लिखित प्रतिक्रियाएं न भी मिलें लेकिन लोग पढ़ते है, इतना मैं जानता हूँ..बहरहाल, इस नई ग़ज़ल को भी सुधी लेखक-पाठक पढ़ेंगे, इसी आशा के साथ---

दूसरों पे न कीचड उछाला करो
खुद के चेहरे को भी तुम निहारा करो

अपने घर को ही रौशन किया मत करो 
हैं जहाँ भी अन्धेरे उजाला करो 

तुम ही दुनिया में सबसे बड़े आदमी
इस तरह के भरम तो न पाला करो 

दिल में गुस्सा भड़कने लगे जिस घड़ी
हर गलत फैसला कल पे टाला करो

गलतियाँ तुम बताओ किसी की मगर 
है ये बेहतर कि ढंग से इशारा करो

हर तरफ बिखरी पसरी हैं रंगीनियाँ
तुम भटकता हुआ दिल संभाला करो

सबकी जेबें ही कब तक टटोलोगे तुम
खुद की पाकेट में भी हाथ डाला करो

चाहते हो अगर तुम खुशी दोस्तो 
अपने बच्चे से भी खेल हारा करो

Read more...

नई ग़ज़ल / अरे यार सब चलता है....

>> Friday, December 10, 2010

जो सच्चे पर हँसता है 

पाप ह्रदय में रखता है

पाप-पुण्य के अंतर को
ज्ञानी सदा समझता है

रिश्ता टूट न जाय कहीं
ज़ुल्म तेरे वो सहता है

तू वीरों का है वंशज
क्यों धारे में बहता है

उसको मंजिल मिलती है

बिना रुके जो चलता है
बार-बार टूटा लेकिन
सपना फिर-फिर पलता है

वो है एक बहादुर जो
गिरता मगर संभलता है

मन भी है बच्चा जैसा
अक्सर बहुत मचलता है

मूरख का यह जुमला है
अरे यार सब चलता है

शेर कहे मैंने दिल से
वह दिमाग से लिखता है

झूठे सम्मानित होते
पंकज का दिल जलता है

Read more...

सुनिए गिरीश पंकज को

  © Free Blogger Templates Skyblue by Ourblogtemplates.com 2008

Back to TOP