व्यंग्य कविता/ कुत्तों से भी अंगरेजी में बोलते हैं.
>> Monday, September 13, 2010
१४ सितम्बर...हिंदी दिवस...हिंदी का उत्सव... इस पर वर्षों से कुछ न कुछ लिखता ही रहा हूँ. लिखे बिना मन भी तो नहीं मानता. कुछ लिखना शुरू करूंगा तो बात लम्बी हो जायेगी इसलिए अपनी बात कहने के लिये दो कविताएँ प्रस्तुत कर रहा हूँ.
व्यंग्य कविता
कुछ अंगरेजियत के गुलाम
हवाओं में ज़हर घोलते है.
अपने अनपढ़ नौकर
और कुत्तों से भी
अंगरेजी में बोलते हैं.
ये गुलाम नस्ल के लोग
कुछ और
कुछ और
गुल खिलाते हैं
अपने माता-पिता को जीते जी
''ममी'' और ''डैड'' बतलाते है.
हाय...
ये भारत के माथे की
ये भारत के माथे की
मिटती हुई बिंदी है
हाँ, ठीक पहचाना...
राष्ट्रभाषा हिंदी है.
व्यंग्य में अपनी बात कहने के बावजूद मैं आस्थावादी हूँ . इसलिए हिन्दी के जयगान की कामना भी करता हूँ. पेश है एक गीत
हिंदी का जयगान...
गूंजे हिंदी का जयगान.
हिन्दू, मुस्लिम,सिख, ईसाई,
सबको है इस पर अभिमान.
एक राष्ट्रभाषा हो प्यारी,
हिंदी है भारत की आन.
जोड़ रही है हर भाषा को,
हिन्दी है उन्मुक्त वितान.
गूंजे हिंदी का जयगान.
हिन्दू, मुस्लिम,सिख, ईसाई,
सबको है इस पर अभिमान.
एक राष्ट्रभाषा हो प्यारी,
हिंदी है भारत की आन.
जोड़ रही है हर भाषा को,
हिन्दी है उन्मुक्त वितान.
गूंजे हिंदी का जयगान.
विश्व-ह्रदय में आन समाए,
आज भारती का अभियान...
सहज-सरल उर-बसने वाली,
यह भाषा है मातृसमान.
गूंजे हिंदी का जयगान....
गूँजेगी घर-घर यह भाषा,
हिंदी है अपनी पहचान.
आज नहीं तो कल महकेगा,
हिन्दी से यह हिन्दुस्तान.
गूंजे हिंदी का जयगान.
आज नहीं तो कल महकेगा,
हिन्दी से यह हिन्दुस्तान.
गूंजे हिंदी का जयगान.
अंगरेजी का बंधन टूटे.
भारत अपना बने महान.
भारत की हर भाषा उतम,
हर भाषा की अपनी शान.
मगर राष्ट्र का स्वर है सुन्दर,
हिन्दी का ऐसा सम्मान.
गूंजे हिंदी का जयगान.
हिन्दू, मुस्लिम,सिख, ईसाई,
सबको है इस पर अभिमान.
Read more...
भारत अपना बने महान.
भारत की हर भाषा उतम,
हर भाषा की अपनी शान.
मगर राष्ट्र का स्वर है सुन्दर,
हिन्दी का ऐसा सम्मान.
गूंजे हिंदी का जयगान.
हिन्दू, मुस्लिम,सिख, ईसाई,
सबको है इस पर अभिमान.